Wednesday, October 21st, 2026

 गया में पंचायत के वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

गया  
बिहार के गया जिले में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पंचायत के वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार धनगांव गांव के रहने वाले बाराचट्टी की पतलुका पंचायत के वार्ड सदस्य दिलीप साव की मंगलवार की रात अपने घर के बरामदे में सोये थे। तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

 

#गोली मारकर हत्या

Source : Agency

पाठको की राय